राम लाल री राम राम जी,

Showing posts with label फ़िक्सिंग. Show all posts
Showing posts with label फ़िक्सिंग. Show all posts

Saturday, April 17, 2010

वाह भई मोदी ये क्या कर दिया

IPL में कुछ तो धांधली है, इसका विश्वास तो सभी को शुरू से ही था पर ये ललित मोदी इतना निरंकुश व्यवाहर करने लगेगा यह किसी ने नहीं सोचा था. ललित मोदी को याद रखना चाहिये कि राज्य से पंगा वही ले सकता है जिसके अपने दामन में दाग़ न हो.

शशि थरूर ने अगर कुछ ऐसा किया है जैसा कि ललित मोदी का आरोप है तो इसमें नई बात क्या है, राजनीतिज्ञ ऐसा तो करते ही आए हैं. सवाल बस इतना है कि एक तो चोरी दूसरे सीनाजोरी, ज़रा थोड़ी टेढ़ी खीर है. जहां तक इन्कम टैक्स की बात है, इस कानून के दांत कोई ख़ास नहीं हैं यह सभी जानते हैं, सिवाय टी.वी. चैनलों के.

अलबत्ता अगले साल से हो सकता है कि IPL की चमक धीमी पड़ने लगे.
0-------------0

About Me

My photo
रेडि‍यो टीवी से दुनि‍या का पता चलता रहता है. कभी कभी अख़बार मि‍ल जाता है तो वो भी पढ़ लेता हूं.