राम लाल री राम राम जी,

Showing posts with label भीड़. Show all posts
Showing posts with label भीड़. Show all posts

Sunday, March 7, 2010

कृपालु ये क्या कह दिया

कुण्डा के आश्रम में मची भगदड़ में दसियों ग़रीबों के मरने की ख़बर पर कृपालु महाराज ने यूं पल्ला झाड़ लिया मानो मरने वाले अफ़गानी तालिबान रहे हों.

क्या फ़ायदा इतनी बड़ी प्रकांड पंडिताइ का कि आदमी ही आदमी न लगे बल्कि ग़ैरजि़म्मेदार ख़ैरात बटोरने वाली भावशून्य भीड़ लगे!

क्या इन कृपालु को किसी वेद-पुराण में यह पढ़ने को नहीं मिला कि ग़रीब इन्सान में भी वही आत्मा वास करती है जो ख़ुद में ? ये लोग समाज को क्या देंगे जो यूं पलायन कर भागते हैं.
0---0

About Me

My photo
रेडि‍यो टीवी से दुनि‍या का पता चलता रहता है. कभी कभी अख़बार मि‍ल जाता है तो वो भी पढ़ लेता हूं.